Letter to my role model Dr. APJ Abdul Kalam in Hindi
“मेरे आदर्श डॉ० ए. पी. जे. अब्दुल कलाम को पत्र ”
सेवा में,
मेरे रोल मॉडल (आदर्श),
डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम,
दिनांक __/__/__
आदरणीय श्रीमान,
सादर नमस्कार! आशा करती हूं कि आपको परम पिता
परमात्मा के श्री चरणों में शांति प्राप्त होगी।
मेरा नाम_____है और मैं_____में रहती हूं। इस पत्र को लिखते समय मैं आपके द्वारा सिखाए गए बहुमूल्य आदर्शों के लिए कृतज्ञ महसूस कर रही हूं। आपने जीवन में सफलता का एक ही मूल मंत्र बताया है और वह है मेहनत आप कहा करते थे कि “मेहनत कभी नहीं जाती यह आपको सफलता की ओर ले जाती है।” आपने हमेशा जीवन में मेहनत को सर्वोपरि रखा है। आपने हमें सिखाया है कि हम कड़ी मेहनत और लगन के बल पर बड़े से बड़े लक्ष्यों को हासिल कर सकते हैं।
आपने हमें हमेशा मेहनत करके अपने सपने साकार करना सिखाया है। आपने अपने जीवन में कड़ी मेहनत के द्वारा बड़ा मुकाम हासिल किया था। आपके जीवन से ही प्रेरित होकर हम भी अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।
आप मानते थे कि सपने देखने से ही हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। आप कहा करते थे कि “सपने वह नहीं जो हम सोते समय देखते हैं बल्कि सपने वह होते हैं जो हमें सोने नहीं देते।” अर्थात हम सभी को बड़े से बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए लगन के साथ कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए हमें निरंतर प्रयास और धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। मेहनत के साथ-साथ अपने शिक्षा को भी सबसे शक्तिशाली हथियार बताया है, जिसे उपयोग कर दुनिया को बदला जा सकता है। हम सभी भारतवासी आपके बताए हुए मूल्य और आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर हैं। आपने हमेशा आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच रखने पर जोर दिया।
जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया मुझे भी सकारात्मक सोच रखने के लिए निरंतर प्रेरित करता है। मैं अपने जीवन में आपके बताए हुए आदर्शों और मूल्यों पर चलते हुए अपने माता-पिता की लायक संतान और अपने देश की एक आदर्श नागरिक बनने का हर संभव प्रयास करूंगी।
आपकी आभारी,
Also read: What Makes India Great Essay
Also read: Happy New Year 2026 Speech in English
Also read: India has always believed in the value of the family
Also read: Essay On The Person I Admire The Most
Also read: My Dad My Hero Essay in English
Leave a Reply