Mission Shakti essay in Hindi
“मिशन शक्ति”
“महिलाओं को मिलेगी पूरी सुरक्षा,
बनेंगी महिलाएं सशक्त करेंगी स्वयं की रक्षा।”
परिचय –
महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की कोशिश सरकार के द्वारा की जा रही है। यह अभियान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के मूल उद्देश्यों को पूरा करने हेतु प्रयासरत है।
मिशन शक्ति कार्यक्रम का उद्देश्य –
मिशन शक्ति कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण हेतु एक एकीकृत योजना के रूप में लागू किया गया है। इसका उद्देश्य देश में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करना और उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का हर संभव प्रयास करना है।
मिशन शक्ति कार्यक्रम का क्रियान्वयन –
इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर कार्य करना है। साथ ही महिलाओं के ज्ञान और कौशल को बढ़ाकर उन्हें सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत निम्नलिखित प्रमुख बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है.
■ महिला सुरक्षा और संरक्षण महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध और हिंसा को रोकने हेतु विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों को चलाना और कानूनी सहायता को सुनिश्चित
करना।
■ महिला सशक्तिकरण देश की महिलाओं को वित्तीय रूप से और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना, जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षण, कौशल विकास और आर्थिक सहायता देना इसमें शामिल है।
■ एक सुरक्षित और सशक्त समाज का निर्माण करना • महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देना और समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत करना ।
मिशन शक्ति कार्यक्रम का महत्व –
मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के लिए एक सुरक्षित वातावरण को स्थापित किया जा रहा है जो कि भारत देश में बहुत आवश्यक बन चुका है। साथ ही मिशन शक्ति के तहत महिलाओं के सम्मान और उनके संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना बनाई गई है। इस कार्यक्रम के तहत भिन्न-भिन्न सरकारी योजनाओं के द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।
निष्कर्ष –
जब देश की नारी सशक्त बनेगी तब देश स्वत: ही सशक्त और मजबूत देश बन जाएगा। मिशन शक्ति कार्यक्रम महिलाओं को समाज में एक मजबूत स्थान प्राप्त करने में मदद करता है। साथ ही यह महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाता है। सरकार की ऐसी योजनाएं ही देश और समाज का विकास करती हैं। हम सभी भारतवासियों को सरकार की ऐसी योजनाओं में सहयोग देना चाहिए और एक आदर्श नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए।
“सशक्त और समर्थ बनेगी नारी,
पूरे समाज पर पड़ेगी वो भारी ।
करेगी स्वयं और समाज का कल्याण
फिर ना सोचेगी इक बारी ।
सशक्त और समर्थ बनेगी नारी,
पूरे समाज पर पड़ेगी वो भारी । “
Also read: Essay On My Favourite Sport Football in English for Students
Also read: Essay Writing about Happiness in English
Also read: Online Education vs Traditional Education Essay
Also read: My Ambition Is To Be An Engineer Essay
Also read: Essay on a Visit to a Science Exhibition
Leave a Reply