Atmanirbhar Bharat Par Nibandh UPSC

Atmanirbhar Bharat Par Nibandh

“आत्मनिर्भर भारत का सपना हो साकार,

भारत देश का हो एक मजबूत आधार ।”

प्रस्तावना –

आत्मनिर्भर का मतलब है ” स्व-निर्भर ” जिसका मतलब दूसरों पर कम निर्भरता या दूसरों पर बिल्कुल भी निर्भर न होना है। अतः आत्मनिर्भर भारत अभियान भारत देश को आत्मनिर्भर बनाने की एक पहल है, जिसे कोविड- 19 महामारी के दौरान भारत सरकार द्वारा नीतिगत रूप से शुरू किया गया। जिससे देश को आर्थिक रूप आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जा सके।

अभियान की शुरुआत-

आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत सन 2020 में कोविड- 19 – महामारी से सम्बन्धित आर्थिक पैकेज की घोषणा के साथ हुई थी। उसके बाद से इस अभियान को हर एक क्षेत्र के साथ जोड़ा गया।

अभियान का उद्देश्य –

आत्मनिर्भर भारत अभियान का उद्देश्य घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देकर और आयात पर निर्भरता कम करके देश के आर्थिक विकास को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत बनाना है। आत्मनिर्भर भारत अभियान से प्रेरित होकर देश प्रत्येक क्षेत्र में विकास कर अपने पैरों पर खड़ा होगा। एक आत्मनिर्भर देश ही वैश्विक स्तर पर अपने सम्मान की रक्षा कर सकता है। भारत के आत्मसम्मान की भावना को साकार करने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान की शुरुआत की।

आत्मनिर्भर अभियान का क्रियान्वयन –

आत्मनिर्भर भारत अभियान के पांच प्रमुख स्तंभ बताए गए हैं – अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना, प्रौद्योगिकी चालित तंत्र, जीवंत जनसांख्यिकी, माँग । इन्हीं पांच स्तंभों के आधार पर आत्मनिर्भर अभियान का क्रियान्वयन हो रहा है। गांधी जी के स्वदेशी आंदोलन की भांति ही आत्मनिर्भर अभियान ने सर्वप्रथम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करने और विदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल न करने पर जोर दिया। इसके बाद देश में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को पनपने में मदद की। भारी मात्रा में स्टार्टअप्स को फंड दिया गया, जिससे छोटी-छोटी फर्म भी आगे आकर कुछ बेहतर कर सकें। इसी अभियान के अंतर्गत मेक इन इंडिया को प्रोत्साहन दिया गया। गरीबों, श्रमिकों और किसानों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं सरकार के द्वारा की गई।

निष्कर्ष –

आत्मनिर्भर अभियान के अंतर्गत घोषित विविध कार्यक्रमों से स्पष्ट है कि इस अभियान का उद्देश्य भारत के उद्योगों में सुधार लाकर युवाओं के लिए रोजगार का सृजन करना है । इस अभियान के तहत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों, गरीबों, श्रमिकों और किसानों के कल्याण के लिए की गई घोषणाएँ आत्मनिर्भर भारत का मूलमंत्र है। इस अभियान ने देश को लगभग हर क्षेत्र में सशक्त और मजबूत बनाने में एक अहम भूमिका निभाई है। हम सभी को देश का नागरिक होने के नाते देश को सशक्त बनाने वाले इस अभियान में अपना योगदान अवश्य देना चाहिए।

“देश को सशक्त बनाएं, भागीदारी अपनी निभाएं, स्वदेशी को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत बनाएं।”

 

Also read: Uttarakhand Ke Paryatan Sthal Par Nibandh In Hindi

Also read: Essay on the journey of food from farm to plate in English

Also read: Paragraph on Farmers Our Heroes

Also read: Five Things I Will Do To Build A Self Reliant India Essay

Also read: Atmanirbhar Bharat Majhi Bhumika Nibandh

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *